दिल्ली से बिहार लौट रही बस का कंटनेर से भीषण टक्कर, 14 की मौत

फिरोजाबाद: दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुजरने के दौरान  कंटनेर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया की दुर्घटना फिरोजाबाद के नगला खंगार थाना क्षेत्र में बुधवार रात दस बजे हुई। इस घटना में दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही नमस्ते बिहार नामक डबल डेकर स्लीपर बस को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी।

वहीँ इस घटना के सम्बन्ध में फिरोजाबाद एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताय कि बस में सवार 40-45 यात्रियों को सैफई मिनी पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। वहीँ घटना के सम्बन्ध में पीजीआई के चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्व दीपक ने बताया कि 31 घायलों का आपातकाल वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि 13 लोगों ने अस्पताल पहुँचते-पहुँचते दम तोड़ दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य सुनश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावे उन्होंने घायल लोगों के उचित उपचार करने का भी निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More