बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह बीमार, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

रांची : झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह की तबीयत खराब हो गयी है. उन्हें इलाज के लिए रांची के मां रामप्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा. राजेंद्र सिंह को फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन है.
बेरोमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी का हालचाल जानने राँची स्थित माँ रामप्यारी अस्पताल पहुँचा।
बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुँचाने हेतु भी कोशिश कर रहे हैं। pic.twitter.com/rLADDaxB6x— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 2, 2020
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीमार राजेंद्र सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इसके बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि हम बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर ऐंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
राजेंद्र सिंह पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रहे हैं. वे हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में भी मंत्री थे. राजेंद्र सिंह को झारखंड कांग्रेस के सबसे प्रभावी नेताओं में भी गिना जाता है. वे पूर्व में गिरिडीह लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली. वे मजदूर संगठनों से जुड़े रहे हैं.


