युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

सोमवार की सुबह-सुबह काम पर चले गए थे। पत्नी भी कुछ काम से घर से बाहर गई थी। शाम करीब 6 बजे मजदूरी से वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कविता कुमारी बेड पर लेटी हुई है। जब उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसके मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया।

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा निवासी एक 15 वर्षीया युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की शाम परिजनों को लड़की के द्वारा जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में मृतका के पिता महतो अहरा में किराए पर रहने वाले संजय यादव ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की सुबह-सुबह काम पर चले गए थे। पत्नी भी कुछ काम से घर से बाहर गई थी। शाम करीब 6 बजे मजदूरी से वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कविता कुमारी बेड पर लेटी हुई है। जब उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसके मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान इसकी सोमवार की देर रात मौत हो गई। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस का मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More