सगे भाई नहाने पहुंचे तालाब, डूबने से मौत

बोकारो: जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के चैरा बस्ती के पास हाइवे के किनारे स्थित तालाब में नहाने पहुंचे दो सगे भाईंयों के अलावे एक अन्य युवक की मौत डूबने से हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शवों को देखने के बाद पुलिस को घटना से संबंधित सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम ने शवों को निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

[URIS id=8357]

पुलिस के अनुसार तीनों छात्रों की पहचान 18 वर्षीय ठाकुर प्रसाद सिंह, आशीष कुमार व 21 वर्षीय अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। इनमें से आशीष व अश्विनी कुमार सगे भाई हैं। आशीष 10वीं का छात्र था, जबकि अश्विनी डिप्लोमा कर रहा था। वहीं ठाकुर प्रसाद सिंह महिला होमगार्ड जवान का बेटा है। बताया गया कि तीनों शुक्रवार की शाम से ही नदारत थे। सुबह जब ग्रामीण तालाब गये तो देखा, कि वहां तीनों के कपड़े व चप्पल देखा, फिर लाश भी देखी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे डूबने से हुई मौत समझकर पड़ताल कर रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More