Crime News: नशे के लिए मां ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ई आवास संख्या 2204 निवासी 43 वर्षीय पुत्र रज्जू कुमार ने पैसे के लिए अपनी 60 वर्षीय माँ प्रमिला देवी को धारधार हथियार से हत्या कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुत्र रज्जू कुमार नशा का आदि था और नशा के लिए मां से पैसा की मांग किया मां ने देने से इनकार किया तो पुत्र ने धारदार हथियार से मां के सर में वार कर बुरी तरह घायल कर दिया ओर मां को घर के बाहर निकाल कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, रविवार के सुबह पड़ोसी वालो ने देखा कि प्रमिला देवी लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल है तब तुरंत सेक्टर 12 थाना को इसकी सूचना दी गई सेक्टर 12 थाना सूचना पाकर घटना स्थल में पहुंचकर घायल प्रमिला देवी को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान ही प्रमिला देवी की मौत हो गई।
सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि पुत्र को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। विदित हो कि मृतक प्रमिला देवी के तीन पुत्री और दो पुत्र हैं जिसमें तीन पुत्री की शादी हो चुकी है एवं एक छोटे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
घटना की खबर मिलते ही तीनों पुत्री पहुंची। इनके पुत्री का कहना है कि मेरे भाई नशे क्या आदि था और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था ,मेरी मां बोकारो क्लब में दाई का काम कर जीवन यापन करती थी और पिताजी बीएसएफ प्लांट सेवानिवृत्ति कर्मचारी थे जिनकी मृत्यु हो गई है, घर में मेरी मां और मेरा भाई ही रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल मे जुट गई है। हत्या से शहर में सनसनीखेज फैल गया है लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि कैसा जमाना आ गया कि एक बेटा ही अपनी मां का हत्या कर रहा है जो मां 9 माह तक अपने पुत्र को कोक में रखती है और बच्चों का पालन पोषण करती है , वही कलयुगी पुत्र अपनी मां का हत्यारा हो सकता है कभी किसी ने सोचा नहीं होगा ऐसा।


