हजारीबाग: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने की सुनवाई

115 में से 85 मामले निष्पादित
हजारीबाग: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने यशवंत जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को सूचना भवन सभागार में बच्चों के मामलों की सुनवाई की। कुल 115 मामले आयोग की टीम के समक्ष सामने आया। इसमें से 85 मामलों का निष्पादन किया गया। शेष 30 मामलों को दिल्ली में सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस किए जाने की बात कही गई। आयोग के सदस्य श्री जैन ने बताया कि मानवीयता के आधार पर कई मामलों का निष्पादन किया गया। एक मामले में माता- पिता के नहीं होने पर उसकी दादी द्वारा बच्चे की देख-रेख किए जाने को सीडब्लूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के प्रतिनिधियों को इसे देखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले शिक्षा से जुड़े हुए सामने आए।
चहारदीवारी नहीं होने से लेकर शिक्षकों की कमी, शौचालय की कमी का मुद्दा भी आयोग की टीम के समक्ष रखा गया। इन मामलों में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। श्री जैन ने यह भी कहा कि एक दो बच्चों ने विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने का मामला उठाया, इस पर जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आयोग के सदस्य श्री जैन ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना की। साथ ही कहा कि निष्पादित किए गए मामलों में दो दिन से लेकर 30 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट भेजन का निर्देश दिया गया।
[URIS id=9499]

