बाइक की टक्कर से महिला घायल, स्थिति गंभीर

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ में सड़क दुर्घटना में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल महिला को फौरन एक नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला झाविमो नेता सुरेश मंडल की चाची है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान न्यू पुलिस लाइन के सामने बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा और महिला को टक्कर मार दी।

 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी।  मौके पर  पुलिस के जवानों ने भीड़ से युवकों को निकालकर बचाया। युवक कोलडीहा निवासी राजा अंसारी और सोनू है। दोनों पीरटांड़ से वापस घर लौट रहे थे। घटना को लेकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। वहीं बाइक को जब्त कर लिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More