रांची: राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्था वैल्यू वर्चुअल लैब द्वारा वर्चुआ लैब नाॅडल सेंटर प्रोग्राम के लिए झारखंड में कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी रांची को सेंटर बनाया गया है। तकनीकी शिक्षा में सुधार के लिए मानव संसाधन विभाग की पहल पर दर्जनों आईआईटी संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल लैब की व्यवस्था की गई है।
[URIS id=9499]
इस बाबत विद्यार्थी अब अत्याधुनिक उपकरणों व संसाधनों के माध्यम से घर बैठे या संस्थान में रहकर ऑनलाईन प्रयोग लयबद्ध कर सकेंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को वेल्यु वर्चुअल लैब की वेबसाईट पर संस्थान द्वारा जारी किये गये आईडी को लाॅग इन करना होगा। संस्थान के वर्चुअल लैब कार्डिनेटर डाॅ मो. अमीर खुसरो अख्तर ने बताया कि वर्चुअल लैब का लाभ विज्ञान व तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट के विद्यार्थियों को होगा। साथ ही दूरस्थ प्रयोग के माध्यम से बुनियादी और उन्नत अवधारणाओं को सीखने में मदद मिलेगी। वर्चुअल लैब में वेब संसाधन, वीडीओ व्याख्यान व एनिमेटेड फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोग में मदद मिलेगी। वर्चुअल लैब सेंटर संचालन के लिए सीएस यानि कंप्यूटर सांईंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो अरशद उस्मानी को भी नाॅडल कार्डिनेटर बनाया गया है। वर्चुअल लैब का नाॅडल सेंटर बनाए जाने से संस्थान के विद्यार्थियों में खुशी है।