मुख्यमंत्री से मिले बांग्लाभाषी

रांची: बंगाली एसोसिएशन के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर उन्हें राजधानी में बनवाये जा रहे रवींद्र भवन के लिए आभार प्रकट किया। इस बाबत सीएम को एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य के जिन दस जिलों में बांग्ला भाषा को प्रथम भाषा की स्वीकृति दी गयी है। उन जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पाठ्य पुस्तक उपलब्ध होने से बहुत लाभ होगा।

[URIS id=9499]

इसके अलावे बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर बांग्ला विभाग को स्वतंत्र विभाग घोषित करने, बांग्ला पुस्तक पूरे झारखंड में आपूर्ति करने, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर 23 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग भी की गयी। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर नियमानुकूल व सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More