बाल मजदूरी का मामला आया प्रकाश में, चाइल्डलाइन ने किया रेस्क्यू

कोडरमा: राज्य में बाल मजदूरी (child labour) का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार जब पिता ने लिया हुआ कर्ज नहीं चुका पाया. तो अपने बेटे को चेतलाल को सौंप दिया. यह मामला नवलशाही थाना क्षेत्र के कुंडी धनवार की है. जानकारी मिलने के बाद चाइल्डलाइन ने रेस्क्यू (Childline Rescue)  कर लिया और उसे चिल्ड्रेन होम भेज दिया.

गांव के आर्थिक रूप से कमजोर दंपती ने अपने इलाज और बच्चों के पालन-पोषण के लिए कुंडीधनवार निवासी चेतलाल पांडेय से 20 हजार रुपये बतौर कर्ज लिया था. बाद में कर्ज व ब्याज (Debt and interest) नहीं चुका पाने की स्थिति में दंपती ने अपने 10 साल के छोटे बेटे को चेतलाल को सौंप दिया था. ये बच्चा सालभर से यहां चरवाहे का काम कर रहा था. जब इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को टॉल फ्री नंबर 1098 पर मिली, तो चाइल्ड लाइन ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच की.

जांच में मामला सही पाये जाने पर कोडरमा धावा दल को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद नवलशाही थाना (Naval Shahi police station) के सहयोग से बच्चे को रेस्क्यू किया गया. बच्चा फिलहाल चिल्ड्रेन होम (Children’s Home) में है. चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चे को गुरुवार को सीडब्ल्यूसी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया. सीडब्ल्यूसी ने बच्चे के माता-पिता से बयान लिया. फिलहाल बच्चा चिल्ड्रेन होम में है. चाइल्ड लाइन के इंद्रमणि साहू ने बताया कि बंधुआ बाल मजदूरी कराने से संबंधित यह इस साल की पहली घटना है. इस संबंध में श्रम अधीक्षक एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (District Child Protection Officer) द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More