रामगढ़: राज्यभर को कुपोषण मुक्त करने हेतु चल रहे पोषण अभियान के तहत रामगढ़ जिले में शनिवार को पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली अनुमंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर रामगढ़ फुटबॉल मैदान जाकर रैली समाप्त हुई। सिविल सर्जन निलम चौधरी व समाज कल्याण पदाधिकारी नचिकेता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बच्चे सही पोषण देश रोशन का नारा लगाते हुए एकत्रित हुये। इस दौरान बच्चों को कुपोषण के दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक करने के साथ-साथ इसे दूर करने के उपाय भी बताये गए। अंत में कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कुपोषण दूर करने सहित राज्य व देश को कुपोषण मुक्त करने की शपथ ली। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओ में उर्तीण विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। रैली में सभी प्रखंड के सीडीपीओ सहति आकर्ष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या विद्यालय, छावनी परिषद बालिका मध्य विधालय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय व प्रखंड मुख्यालय के कई स्कूलों के सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।