सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, उपायुक्त कंचन सिंह ने BLO को दिए सख्त निर्देश

सिमडेगा की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कंचन सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की।
सिमडेगा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कंचन सिंह ने मंगलवार को सिमडेगा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।


