स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा: संदीप कुमार महतो 

रांची डाक मंडल ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के तहत विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क व नाले की सफाई की और जीपीओ से रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता व प्लास्टिक उपयोग कम करने का संदेश दिया।

रांची: भारतीय डाक विभाग, रांची डाक मंडल की ओर से शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मी पदाधिकारियों ने सड़क और नाले के आसपास प्लास्टिक चुनकर जगह-जगह झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का कार्य किया। इसके अलावे जीपीओ कार्यालय से एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान 5.0 का हिस्सा है, जो बीते 15 सितंबर से आगामी 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा।

संदीप कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रांची जी.पी.ओ. प्रांगण से एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संदेश दिया गया।

मौके पर वक्ता संदीप कुमार महतो ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा है। उन्होंने कर्मचारियों और नागरिकों से अपील किया कि वे घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में योगदान दें। मौके पर सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर रांची डाक मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के अलावे, सीनियर पोस्ट मास्टर दिवाकर प्रसाद, संदीप कुमार महतो सहित मंडल के कई अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More