बगोदर: प्रखंड के जीटी रोड लक्षिबागी के समीप यात्री राजा बस (जेएच 11एच 0486) के पलटने से बस में सवार दर्जन भर से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। घटना गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धरगुल्ली से गिरिडीह जाने वाली राजा यात्री बस जो बगोदर से गिरिडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान जीटी रोड लक्षीबागी के समीप बस को पीछे से एक टेंकलोरी ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाबत गाड़ी मालिक मोहम्मद तोफिक अंसारी ने बताया कि पीछे से बस को टेंकलोरी वाहन ने ठोकर मार दी। इससे बस दुर्घटनाग्रस्त होकर बगल के मकई के खेत में जाकर गिरने के साथ पलट गई। बस में सवार 30 लोगों में से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोट आयी है। घटना की सूचना पर थाना के एएसआई राजकिशोर शर्मा, एएसआई अजय सिंह, एसआई रजनीश कुमार, समेत पुलिस बल घटना स्थल पर पहुचें। और घटना का जायजा लिया।