खड़े ट्रक को बस ने पीछे से ठोका, 2 की मौत, 10 घायल

गुमला/रांची: प्रदेश के गुमला- सिमडेगा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 पर आज अहले सुबह राउरकेला से गया जा रही बस ने केंउद टोली में सड़क किनारे खड़ी ट्रक को तेजी से आ रही बस ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। मृतक सैयदा खातून (65) व जायदा खातून मां-बेटी थीं व राउरकेला की रहनेवाली थीं।

[URIS id=9499]

 

घायलों को वहीं के स्थानीय लोगों व पुलिस ने आनन- फानन में एंबुलेंस से सदर अस्पताल पंहुचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल यात्रियों में से दो की हालत गंभीर है। दुर्घटना में घायल लोगों के नाम रौशनी कुमारी और उसका भाई पवन कुमार रानीगंज, जिला अररिया बिहार, तारकेश्वर कुमार सिमडेगा, मजीर अहमद सिमडेगा, गणेश ठाकुर व उनकी मां सुकरो देवी राउरकेला, ओड़िशा, रामनाथ साहू राउरकेला, कुंदन झा, ओम प्रकाश गुप्ता, शाहिद खान, अनिल यादव, ए अहमद राउरकेला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार घायल महिला जायदा खातून जब अस्पताल पंहुची तो उन्हें चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज नहीं दिया गया, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पूरे प्रकरण में हादसे के पीछे चालक की गलती सामने आ रही है। बहरहाल पूरे मामले में पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More