शाखा ने किया चना और शरबत का वितरण

रांची: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा जन सेवा कार्यक्रम के तहत रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर के पास शाखा के द्वारा जरूरतमंदो के बीच चना और शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन छोटे-छोटे प्रयासों के द्वारा राष्ट्र में जन सेवा का प्रचार है। सचिव मीना टाई वाला ने कहा कि हम इस तरह का प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष किरण खेतान, संयोजक ममता बीवानिया, मनीषा अग्रवाल के अलावे कई सदस्य ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।
