समर्पण शाखा ने किया, बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था

रांची: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने शनिवार को ओरमांझी स्थित सिकिदिरी बाल्मीकि आश्रम के 50 बच्चों के बीच नाश्ते का वितरण किया। उन्‍हें हेल्थ ड्रिंक, बिस्किट, चॉकलेट, ग्लूकोज के साथ टूथपेस्ट, शैंपू और साबुन आदि दिया गया।

शाखा के अध्यक्ष किरण खेतान, सचिव मीना टाईवाला, कार्यक्रम संयोजिका डिंपल अग्रवाल, अन्नू पोद्दार, शाखा कोषाध्यक्ष सरिता बर्थवाल ने कहा कि बच्चों के बीच ऐसा कार्यक्रम करना बहुत ही सुखद एहसास है। आने वाले दिनों में भी संस्‍था इस तरह के प्रयास के लिए प्रयत्नशील रहेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More