बगोदर: प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बंधे

बगोदर: बुधवार को बगोदर स्थित हरिहर धाम मंदिर में एक प्रेमी युगल जोड़ी का विवाह स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराया गया। इस संबध में बताया जाता है कि बगोदर बाजार के युवक चंदन कुमार और बगोदरडीह की युवती बबीता कुमारी का प्रेम संबंध बीते कई सालों से चल रहा था। इसी दौरान पुत्री का विवाह घर वालों के द्वारा बीते 20 दिनों पूर्व करा दी गई थी। जहां लड़की अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान चंदन कुमार ने युवती को अपने साथ भगा कर ले गया था।

[URIS id=9499]

 

जिसे लेकर लड़की के पिता ने युवक पर अपनी पुत्री को भगाने को लेकर थाने में शिकायत भी की थी। बगोदर पुलिस ने डोरण्डा पुलिस के सहयोग से बरामद किया गया। वहीं लड़की ने पुलिस के समक्ष ब्यान दी कि मैं अपनी मर्जी से गयी थी। कहा शादी मैं अपने प्रेमी चंदन कुमार से ही करना चाहती हूँ। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों और लड़का- लड़की के दोनों के परिजन के सहमति से आपस में दोनों का विवाह हरिहर धाम मंदिर में कराया गया। वहीं आयोजित विवाह समारोह में बिना बुलाए बाराती और शराती लोग भी शामिल हुए। लोगों ने प्रेम विवाह का आनंद भी उठाया। मौके पर बगोदर पूर्वी मुखिया डॉ शशि भूषण, पूर्व पंसस सुखदेव राणा, मुन्ना यादव, लड़के के पिता भूनेश्वर साव, प्रमिला देवी, सोनमतिया देवी, कांति देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More