बोकारो एसपी ने थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

बोकारो एसपी ने चिराचास और पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, सुरक्षा व्यवस्था, पासपोर्ट सत्यापन और थाना दिवस आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा चिराचास थाना एवं पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया।
सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार एवं कुर्की के ससमय निष्पादन हेतु भी निर्देशित किया गया। वहीं पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही सभी थानों में प्रत्येक सप्ताह एक दिन अनिवार्य रूप से थाना दिवस आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।


