Bokaro News: खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालुगण

बोकारो: गोमिया के हजारी पंचायत के खुदगड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि मां छिन्नमस्तिके जागरण ग्रुप (धनबाद) के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माता का ज्योत मुखिया तारामणि भोक्ता एवं पूजा समिति के अन्य सदस्यों द्वारा दुर्गा मंदिर से कार्यक्रम स्थल पर जयकारे के साथ लाया गया। तत्पश्चात पूजा अर्चना के बाद भक्ति जागरण कार्यक्रम शुरू किया गया।
इस दौरान भक्ति जागरण के कलाकार विद्याश्री, कुमारी गुनगुन, सुमंत अलबेला,सफारी लाल यादव आदि के द्वारा एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रातभर झूमने मजबूर कर दिया।
इस दौरान श्री गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद निमिया के डार मईया, झूलेली झूलनवा……., मईया के चुनरी लाल लाल……., शेरावाली माता तेरी जय जयकार……., हे दुख भंजन सुनलो मेरी पुकार….., रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी ….., ये गणेश के पापा, हमसे भंगिया न पिसाई……आदि एक से एक भक्ति गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान महाकाल बाबा का शिव बारात सहित अन्य कई झांकी निकाली गई। जिससे लोगों ने खूब सराहा।
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया तारामणि भोक्ता, उपाध्यक्ष चंद्रदीप पासवान (पूर्व मुखिया), सचिव सुबोध स्वर्णकार सहित केदारनाथ स्वर्णकार, प्रकाश शर्मा, प्रदीप प्रजापति, रोहित स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार सहित कई लोग उपस्थित थे।


