Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद

बोकारो: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर की पुड़िया और हजारों रुपये नकद बरामद किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस को यह सफलता माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को लगी है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी इलाके में ब्राउन शुगर की पुड़िया खपाने के चक्कर में है, इसी सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। उससे ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और 8,450 रुपये नकद बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 18 पुड़िया पहले ही बेच चुका है, जिसकी बिक्री से प्राप्त राशि उसके पास से जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में माराफारी थाना में आरोपी के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गनी अंसारी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने के जुटी हुई है।


