Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक

बोकारो : भाजपा पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय के अध्यक्षता में चास नगर निगम चुनाव को लेकर प्रधान कार्यालय मगध बेंकेट हॉल में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का मार्गदर्शन मिला। अरुण सिंह ने कहा कि आज की बैठक में उमड़ा समर्थन बताता है कि जनता और कार्यकर्ता दोनों मेयर अविनाश कुमार के साथ हैं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर सुनिश्चित विजय की आश्वस्ति मिलती है।
बूथ ही भाजपा की असली शक्ति है
हर बूथ मजबूत, तभी विजय सुनिश्चित इस अवसर पर बोकारो विधानसभा के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण ,चास निगम चुनाव प्रभारी लक्ष्मण सिंह , राकेश भास्कर,भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह भरत यादव, मुकुल ओझा ,धीरज झा , मुकेश राय ,संजय त्यागी , रामलाल सोरेन,कमलेश राय , दिलीप श्रीवास्तव , आरती राणा अर्चना सिंह , चक्रधर शर्मा ,अमर स्वर्णकार , चन्द्रशेखर सिंह , हरिपद गोप ,हरिष सिंह अमरदीप झा , ऋषभ राय ,गोउर रजवार सागर सिंह चौधरी , मनोज सिंह ,ब्रज दुबे , कुमार अमित, धर्मेन्द्र महथा भानुप्रताप सिंह, संदीप कुमार टुन्ना विक्रम महतो, कुणाल कश्यप सुनिता दास, प्रकाश दास कुणाल सिंह, प्यूष गौरव, विकास महथा, गोविंद गोप,सुबल महथा, रंजीत दास, सहित पार्टी के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन चास नगर निगम चुनाव संयोजक जयप्रकाश तापड़िया एवं धन्यवाद ज्ञापन चास नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने किया।


