Bokaro News: स्वांग में रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 यूनिट रक्त संग्रह

गोमिया: प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुक्ति फाउंडेशन गोमिया के सौजन्य से सोमवार को शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, भाजपा के जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज, डा जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो किया। वहीं शिविर में आए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ब्लड सेंटर हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल रांची के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा शिविर में आए 51 लोगों का ब्लड संग्रह किया गया। इसके पूर्व ब्लड डॉनर को बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिक्वल सेल आदि की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान का कार्य है और इससे किसी भी जरूरतमंद लोगों का जान बचाया जा सकता है। कहा कि रक्त किसी भी प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है और मानवता के दृष्टिकोण से मानव द्वारा हीं रक्त दान किया जा सकता है। वहीं इस तरह के शिविर आयोजित करना काफी सराहनीय कार्य है। वहीं शिविर में 39 बार रक्तदान कर चुके सुरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र व हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में बीडीओ महादेव कुमार महतो, स्वांग उत्तरी पंचायत मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा,पूर्व मुखिया विनोद कुमार पासवान, पत्रकार में प्रशांत कुमार सिन्हा, राजकुमार वर्मा आदि ने भी ब्लड डोनेट किया। सभी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले 7 वर्षों से शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रही है। संस्था के अध्यक्ष महेश स्वर्णकार ने बताया कि रोड एक्सीडेंट या अन्य गंभीर बीमारियों पर जब रक्त आवश्यकता होती है, तब उसको रक्त सुगमता से उपलब्ध करवाना है ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।
वहीं रक्त संग्रह करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में विवेक कुमार,रामलाल कुमार, गोविंद कुमार,सुरेश दुबे, परितोष कुमार, कोमल कुमारी शामिल थे। मौके पर पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, संस्था के अध्यक्ष महेश स्वर्णकार, शंकर वर्मा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, रौशन सोनी, शंभु श्रीवास्तव, दिलीप प्रजापति, जग्गू विश्वकर्मा, शिशु ठाकुर, बिनोद यादव, दीपक स्वर्णकार, प्रकाश प्रजापति, रंजीत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


