Bokaro News: “हम आपको सुनते हैं” जनता दरबार में उमड़ी भीड़, डीसी ने सुनीं आमजन की फरियादें

बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में "हम आपको सुनते हैं" जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने मुख्य रूप से स्कूलों में नामांकन, भूमि सीमांकन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतें पेश कीं। उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में  हम आपको सुनते है” कार्यक्रम अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया।  जनता दरबार में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्र की जनता अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ भाग लिया। जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें विद्यालयों में नामांकन को लेकर थी। 

इसके अलावे भूमि सीमांकन, भू-नामांतरण, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतें जनता के द्वारा लाई गई। इस पर उपायुक्त ने सभी शिकायतों का त्वरित सुनवाई करते हुए इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उपायुक्त  अजय नाथ झा ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की शिकायतों की सुनवाई एवं उनका त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यों का चक्कर न लगाना पड़े, इसे सुनिश्चित करें। जनता दरबार में उपायुक्त  अजय नाथ झा के अलावे उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  सुचिता किरण भगत के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More