Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष

बोकारो: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। मानव संसाधन विभाग के ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट सेक्शन की ओर से जारी ऑफिस ऑर्डर में विभिन्न सेक्शन और विभागों के लिए संबंधित हेड ऑफ डिपार्टमेंट की सूची जारी की गई है। अधिकारी अपने-अपने विभाग में डीओ पी के तहत एच ओ डी की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। जीएम (आई ई डी) धीरज कुमार चौधरी को इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का एचओडी बनाया गया है। वहीं कॉन्ट्रैक्ट सेल (वर्क्स) में कमलेश कुमार दुबे, एम आर डी में राजेश कुमार और एसीभीएस में राजीव सिंह को संबंधित विभागों का एचओडी बनाया गया है।
सी ई डी की जिम्मेदारी अंजनी कुमार अविनाश, जबकि पीपीसी एंड एस सी में कमल रंजन त्रिपाठी को विभाग का मुखिया बनाया गया। सी एम ई में हिमांशु गुप्ता तथा सी एम ई कैपिटल रिपेयर में वैश्य राम नारायण को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सी एम एस ई आर एस में मनोज कुमार झा, सी एम ई – ई टी एल में प्रकाश कुमार और सी एम ई – एच एम ई में योगेश प्रसाद साहू को संबंधित विभागों की कमान सौंपी गई है।
सी एम एम – जनरल मेंटिनेंस मैकेनिकल में रंजन कुमार बेहरा, जबकि सी एमएम- मेंटेनेंस मैकेनिकल में सुरेंद्र कुमार मंगल को एच ओ डी बनाया गया है। वहीं आर एम पीकी जिम्मेदारी मुकेश कुमार सिंह को दी गई है। सूची के अगले हिस्से में गैस यूटिलिटी की जिम्मेदारी संजय गुप्ता, वाटर मैनेजमेंट में कृष्ण भट्टाचार्य, ई सी एस में प्रीति झा और डी एन डब्लू में संजय कुमार को दी गई है। इसके साथ ही डायरेक्टरI
सी सेक्शन में अशोक कुमार तिवारी, इंटरनल ऑडिट में विजय कुमार, पब्लिक रिलेशन में मणिकांत धान और लॉ में जॉन तपन कोंगरी को संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। एल एंड ए की जिम्मेदारी अशोक कुमार सिंह को दी गई है, जिन्हें जीएम (एच आर एल एंड ए) के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। एके सिंह बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सी एस आर में पीपी चक्रवर्ती को जीएम (सी एम आर) तथा कॉन्ट्रैक्ट सेल नॉन वर्क्स में एस. भट्टाचार्जी को जीएम I/सी ( कॉन्ट्रैक्ट सेल नॉन वर्क्स) की जिम्मेदारी दी गई है।
इस प्रकार जारी आदेश में कुल 25 सेक्शन/विभागों के एच ओ डी की जिम्मेदारियां सूचीबद्ध की गई हैं। आदेश के जरिए विभागवार प्रशासनिक जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एच ओ डी के अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया गया है। बीएसएल के इस प्रशासनिक बदलाव को प्लांट के विभिन्न विभागों के कामकाज और जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


