Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर

बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित संत जेवियर कॉलोनी गौस नगर में झामुमो व्यावसायिक महानगर उपाध्यक्ष मो मजहर अंसारी की अध्यक्षता में ईंद पर्व को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में चास नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर भोलू पासवान एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खालीद खान सहित कई दिग्गज समाजसेवी मौजूद रहे।
इस अवसर पर चास नगर निगम महापौर भोलू पासवान ने कहा कि ईंद पर्व पुरे देश में खुशी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसको लेकर बुधवार को मो मजहर अंसारी के अध्यक्षता में इफ्तार पार्टी आयोजित कि गई है। ईंद पर्व शांति का प्रतीक है जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के लोग एक-दूसरे से मिलकर शांति प्रिय ढंग उल्लास के साथ मनाते है। साथ ही सभी समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं ईंद भाईचारे का संदेश भी देता है। यह पर्व चास बोकारो में सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाता है।
कांग्रेस नेता खालीद खान ने कहा कि इफ्तार पार्टी में चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान मौजूद रहे, इससे आपसी भाई चारा का संदेश समाज में जाता है। इस अवसर पर चीरा चास थाना प्रभारी के साथ अफजल अंसारी, अख्तर अंसारी, बाबला राम, मो रफिक अंसारी, मो दानिश हाजी अब्दुल मलिक, मो फ़ैज़ अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


