Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन

बोकारो स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में 11 एवं 12 अगस्त 2026 को दो दिवसीय सीआईएससीई (CISCE) क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में रांची, पटना, देवघर, धनबाद और भागलपुर क्षेत्रों के 533 खिलाड़ी यू-14, यू-17 और यू-19 वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बोकारो: संत जेवियर्स विद्यालय में सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रांची, देवघर, पटना, धनबाद एवं भागलपुर सहित 5 क्षेत्रों के 533 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में यू-14, यू-17 एवं यू -19 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए सभी प्रमुख एथलेटिक स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी।
प्रतियोगिता 11 एवं 12 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करेगा।


