Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी

बोकारो में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह के दौरान नावाडीह की बुजुर्ग आंदोलनकारी हेमंती देवी ने उपायुक्त अजय नाथ झा से पेंशन संबंधी जानकारी ली। उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को हल करते हुए आंदोलन के संघर्षमयी अनुभवों को साझा किया और जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया।
बोकारो: झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह के दौरान नावाडीह प्रखंड निवासी बुजुर्ग आंदोलनकारी हेमंती देवी ने उपायुक्त अजय नाथ झा से संवाद किया। उन्होंने उपायुक्त से पेंशन से संबंधित जानकारी ली तथा सम्मान समारोह जैसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उपायुक्त ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और पेंशन भुगतान संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराया।
इस दौरान उन्होंने हेमंती देवी से उनके आंदोलन के अनुभवों और संघर्ष के दिनों के बारे में भी जानकारी ली।हेमंती देवी ने कहा कि अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए आज इस तरह सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और गौरव का क्षण है। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों को सम्मान देने से उनके संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


