बोकारो में सरकारी क्वार्टर की छत उड़ी, सीढ़ी धंसी

-फनी का असर परिवार सुरक्षित
बोकारो: फनी तूफान का असर शुक्रवार देर रात बोकारो सेक्टर-12 डी के सरकारी क्वार्टरों पर पड़ा। इस दौरान तेज हवाओं व बारिश के कारण छत उड़ गये व सीढ़ी धंस गई, लेकिन परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक पूरा परिवार इस दौरान घर में दिनभर कैद रहा। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला।
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस संबंध में पहले भी बोकारो स्टील प्लांट के उपमहाप्रबंधक से लिखित शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नही की गई। बताया कि उन्होंने बिल्डिंग के आरडी प्रसाद, आरके पंडित, लालबाबू शर्मा, आरएस रजक और कुमारी देवी सहित अन्य लोगों के साथ 17 नवंबर 2018 बोकारो स्टील प्लांट के उपमहाप्रबंधक, नगर सेवा भवन (सिविल) से सेक्टर-12 डी क्वार्टर नंबर 2013 से 2024 ब्लॉक में मरम्मती के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने आवेदन पत्र में लिखा था कि सीढ़ी का पिलर, बरामदा का खंभा तथा दीवार की स्थित बहुत ही जर्जर है। उन्होंने कभी भी अप्रिय घटना घटने की आशंका जताई थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More