बोकारो में 2 मार्च को मिथिला सांस्कृतिक परिषद का भव्य फागुन उत्सव

बोकारो में मिथिला-मैथिलों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा 2 मार्च को भव्य फागुन उत्सव (होली मिलन समारोह) आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर में पारंपरिक गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।

बोकारो : मिथिला-मैथिलों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मिथिलांचल के पारंपरिक  गीतनाद, गायन-वादन आदि कार्यक्रमों के साथ आगामी  2 मार्च (सोमवार) को परिषद द्वारा संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संध्या 6:30 बजे से फगुआ महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंगलवार देर शाम मिथिला एकेडमी के विद्यापति सभागार में हुई परिषद कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का निर्णय लिया गया। 

परिषद के निदेशक मंडल संयोजक राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में होली मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पांचसदस्यीय एक समिति भी बनाई गई, जिसमें उपाध्यक्ष समरेंद्र झा के नेतृत्व में वित्त सचिव मिहिर मोहन ठाकुर, एसके झा, अविनाश झा अवि, तरुण झा और विजय कुमार मिश्र अंजू शामिल किए गए।

बैठक में उक्त लोगों के अलावा मुख्य रूप से परिषद निदेशक मंडल के सदस्य कृष्ण चंद्र झा, विजय कुमार झा, महासचिव नीरज चौधरी, विद्यालय के सचिव दिलीप कुमार झा व परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक सहित प्रदीप कुमार, प्रकाश, प्रदीप झा, सुशील कुमार झा, अरविंद कुमार मिश्रा, शिवेश पाठक, सुनील मोहन ठाकुर, आनंद नारायण मिश्रा, सुदीप कुमार ठाकुर, रोशन कुमार तरुण आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More