ब्लीचिंग पाउडर लदे ट्रक में ब्लास्ट, तीन वाहन जले

हजारीबाग: चौपारण प्रखंड के जीटी रोड सिंघरावां पेट्रोल पंप में ब्लीचिंग पाउडर लदे ट्रक में ब्लास्ट होने के साथ ही आग लग गई। खड़े ट्रक में इस बाबत आगे की लपटे इतनी भयावह थीं, कि इसकी चपेट में बगल में खड़े अन्य दो ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद ग्रामीणों से इसकी सूचना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आगजनी में ट्रक जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि ब्लीचिंग पाउडर पर बारिश का पानी गिरने की वजह से वहां गैस बना व अचानक वह ब्लास्ट कर गया। बरई केंदुआ चौपारण ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक में रेनुकोट उत्तरप्रदेश से ब्लीचिंग पाउडर लोड किया था। ट्रक को बनगांव कोलकाता जाना था। ब्लीचिंग पाउडर लोड कर शुक्रवार को चौपारण पहुंचे ट्रक में चार नए टायर लगाकर उसे रवाना किया था। चालक गाड़ी पेट्रोल पंप पर खड़ा कर घर चला गया था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More