मधुबन में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: कोडरमा कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रभावना का पाठ

सम्मेदशिखर पारसनाथ के मधुबन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कोडरमा जिला भाजपा का दो दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभावना और आगामी चुनावों की रणनीति का पाठ पढ़ाया।

कोडरमा: सम्मेदशिखर पारसनाथ स्थित मधुबन में दो दिनों तक कोडरमा जिला के कार्यकर्ताओं को ज्ञान संस्कार व राष्ट्रभावना का पाठ पढ़ाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आयोजित शिविर में भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत संगठन के प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए तैयार रहने और कार्य करने का आह्वान किया। 

मंगलवार और बुधवार को मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी सभागार में कोडरमा विधानसभा के कार्यकर्ताओ का संगठन मजबूती के गूढ रहस्य सिखाए गए। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने शिविर में बतौर मुख्य प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक महत्व बताया। वक्ताओं द्वारा अनुषांगिक संगठनों की जानकारी दी गई तथा देशहित में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

किसानों से संबंधित जानकारी और खेती की विविधता पर भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही 2027 के पंचायत चुनाव और 2029 के चुनावों पर भी चर्चा हुई। दो दिवसीय कार्यक्रम में कोडरमा जिला के कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। 

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया था। इधर मधुबन स्थित तेरहपंथी कोठी में गिरिडीह जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More