अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में अधिवक्ताओं का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आज
1-1024x614.jpg)
हजारीबाग: केंद्र सरकार के द्वारा लाया जाने वाला अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में अधिवक्ता संघ हजारी बाग का एकदिवसीय धरना व हड़ताल मंगलवार को किया जाएगा। उक्त निर्णय सोमवार को आहूत बार संघ के लाइब्रेरी हॉल में आम सभा की हुई एक बैठक में ली गई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकुमार राजू ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता का हनन करने वाला है।
इस बिल में बहुत सी खामियां हैं जिसे केंद्र सरकार को सुधारना होगा। जिसको लेकर मंगलवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बार कॉन्सिल ऑफ इंडिया में केंद्र सरकार की ओर से तीन सदस्य नामित होंगे जो कि काउंसिल को नियंत्रित करेंगे। सचिव सुमन कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अधिवक्ताओं के कार्य में कोई हस्तक्षेप ना करें केंद्र सरकार अधिवक्ताओं के लिए कोई भी लाभकारी योजना नहीं चल रही है। साथ ही ना ही कोई अधिवक्ताओं को वेतन देती है। उन्होंने कहा कि धरना के दौरान बिल की एक प्रति जलाई जाएगी साथ ही एक ज्ञापन उपायुक्त को दी जाएगी।
मौके पर उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सहसचिव कुणाल कुमार, दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष भारत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य भैया सुमित कुमार सिंहा, शिवदत्त पांडे, विभव कुमार, चंद्रिका प्रसाद, डॉक्टर चंदन कुमार, जवाहर प्रसाद, सतीश सिंह, गौतम चक्रवर्ती, स्वरूप चंद जैन, संजय कुमार, रीना वर्मा, अमित प्रकाश, बैजनाथ मिश्रा, मनीष भारद्वाज, संतोष कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।


