बिहार के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, सातवें चरण की नियुक्ति में हो सकती है देरी

बिहार डेस्क: बिहार के उच्च माध्यमिक और माध्यमिक विद्यालयों में तकरीबन 30,000 शिक्षकों के छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया (6th stage recruitment process) के दौरान रिक्त रह जाने के वजह से शिक्षा विभाग (education Department) ने योग्य कैंडिडेट्स को नियुक्ति का एक और मौका दिया है। वैसे उम्मीदवार जो काउंसलिंग में उपस्थित हुए थे उन्हें यह मौका मिलेगा। हालांकि शिक्षा विभाग पटना तथा सारण जिला परिषद नियोजन इकाइयों के लिए अलग से शेड्यूल जारी करेगा।
मनोज कुमार (माध्यमिक शिक्षा निदेशक) ने गुरुवार को दो अलग-अलग नोटिस जारी की है। वही नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम इकाइयों के अभ्यर्थियों को एक और मौका चुनाव आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद भी जाएगी। उन्होंने पटना और सारण जिला को छोड़कर राज्य के सभी जिला परिषद नियोजन इकाइयों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि रिक्त पदों पर निर्धारित अवधि में उम्मीदवारों की बहाली की जाए।
इसके लिए तय अवधि के मुताबिक सारा और पटना को छोड़कर तमाम जिला परिषद नियोजन इकाईयों (Zilla Parishad Planning Units) में पूर्व में हुए काउंसलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों को जिनका सिलेक्शन नहीं हुआ था उन्हें 21 सितंबर तक, एनआईसी के वेबसाइट पर प्रतीक्षा सूची अपलोड कर दी जाएगी। प्रतीक्षा सूची और रोस्टर बिंदु के अनुसार सिलेक्शन लिस्ट बनाकर पैनल निर्माण समिति के अनुमोदन करवाकर जिला के एनआईसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। चयनित अभ्यार्थियों से 28 सितंबर को सहमति पत्र लेकर नियोजन पत्र निर्गत जारी करना है।


