साहिबगंज: अनुराग दुबे के जन्मदिन पर भूलन दुबे ने की विशेष रुद्राभिषेक एवं सिंगार पूजा

साहिबगंज के दुबौली गांव स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में श्रावण मास के दूसरे दिन वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने अपने ज्येष्ठ पुत्र अनुराग कुमार दुबे के जन्मदिन पर विशेष रुद्राभिषेक और सिंगार पूजा का आयोजन किया।

साहिबगंज: श्रावण मास के पवित्र द्वितीय दिवस को वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने अपने ज्येष्ठ पुत्र अनुराग कुमार दुबे के जन्मदिन के शुभ अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव दुबौली स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया।

 मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इसके पश्चात बाबा बूढ़ानाथ और अक्षयवरनाथ के दरबार में भी पूजा-अर्चना कर सिंगार पूजा की गई। पूजा के दौरान भूलन दुबे ने समस्त जनता जनार्दन के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से झारखंड प्रदेश और पूरे देश की खुशहाली की कामना भी की।

 जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। गांव में इस आयोजन को लेकर काफी चर्चा है और लोगों ने भूलन दुबे के इस धार्मिक कार्य की सराहना की। पूजा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और शुभचिंतक शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More