भाजमो अध्यक्ष ने धर्मेंद्र तिवारी रक्षाबंधन की बधाई दी

रांची : भारतीय जनता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने प्रदेश की सभी बहनों को भाजमो के सभी कार्यकर्ता भाईयों की ओर से रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार में राखी बांधने के लिए कई बहनों ने उनसे संपर्क किया है। बहनों की इच्छा है कि भाजमो के कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाय। इस पर श्री तिवारी ने बहनों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी काल में एक जगह इकट्ठा होना उचित नहीं है।
ऐसे में सभी बहनें अपने घरों से या वे वर्तमान में जहाँ भी ठहरे हुए हैं वहीं से भाजमो के सभी कार्यकर्ता भाईयों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बहनों के नाम का रक्षा धगा सभी कार्यकर्ता भाई स्वयं बाँध लेंगे। उन्होंने सभी बहनों से इस वैश्विक महामारी काल में अपना व अपने परिजनों का स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कही है।


