खाता बंद हो जाने से खाताधारियों की बढ़ी परेशानी

रघुनंदन


द्वारपहरी(गिरिडीह): अचानक द्वारपहरी स्थित बैंक ऑफ ईण्डिया के बचत खाता धारियों का जमा व निकाली बंद कर दिए जाने से खाताधारियों की परेशानी बढ़ गयी है। अपने बंद बचत खाता को पुनः चालु कराने के लिए शाखा परिसर में खाताधारियों की भीड़ उमड़ी रहती है।  आवेदन के साथ आधार कार्य व पेनकार्ड जमा देने के बाद भी बचत खाता से जमा निकासी कब तक आरम्भ होगा इस की कोई गारण्टी नहीं मिलता देख परेशानी खड़ा हो गया है।

विवाह का समय रहने के कारण विवाह सम्पन के लिए मात्र बैंक हीं एक सहारा था लेकिन वह भी बंद हो जाने से कोई दुसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है। खाताधारियों द्वारा बताया गया है कि यह समस्या सिर्फ बैंक कर्मीयों की लापरवाही का परिणाम है। जब हमलोगों द्वारा पूर्व में हीं बचत खाता में आधार जोड़ने के लिए आवेदन के साथ आधार दिया गया था। अगर हमलोगों के बैंक आईडी में नहीं जोड़ा गया तो इस में हम खाताधारियों की क्या गलती है?

अपनी बच्चों का विवाह सही तरह से सम्पन कराने के लिए बैंक बचत खाता में रूपया जमा कर रखा था। लेकिन क्या पता था कि बैंक खाता में जमा रूपया समय पर नहीं मिलेगी।

क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक:
द्वारपहरी शाखा प्रबंधक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सभी खाताधारियों की खाता बंद नहीं हुआ है। सिर्फ वैसे खाता बंद किया है जिसके कस्टम्बर आईडी में आधार लिंक नहीं किया गया है। सिर्फ बचत खाता नंबर में आधार लिंक कर दिया गया है वैसे खाता को फिलहाल बंद कर दिया गया है। ग्राहकों से पुनः आधार व पेन कार्ड का फ़ोटो कॉपी लिया जा रहा है उसके बचत खाता को चालु करने के लिए ।  

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More