बंधू तिर्की ने हेमंत सोरेन को रिम्स की बहाली में अनियमितता पर की शिकायत

रांची: गुरुवार को विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से की मुलाकात की. मुलाकात में उन्होंने  रिम्स में नर्स, ओटी असिस्टेंट और वार्ड अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर बहाली में आरक्षण प्रक्रिया और नियुक्ति नियमावली का पालन नहीं करने की शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने रिम्स में चल रही बहाली की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित  कर दिया है. इसका निर्देश रिम्स के निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह को दिया है l मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग को अपने स्तर पर पूरे मामले के तथ्यों की जांच करने को कहा गयाl

शिकायत में यह कहा गया है कि ग्रेड ए नर्स के 362 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन में अनुसूचित जनजाति के लिए पद आरक्षित नहीं किया गया और वार्ड अटेंडेंट के 119 पदों में सिर्फ 16 पद ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं l यह भी शिकायत है कि ओटी असिस्टेंट के लिए अनुसूचित जनजाति के 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, लेकिन अनुभव को आधार बनाकर एक ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया l

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More