पावन सावन मास के स्वागत को तैयार बाबा नगरी, अंतिम चरण में तैयारियां

विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पावन सावन मास और श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर विशाल स्टील फ्रेम पंडाल लगाए जा रहे हैं। प्रशासन सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।

देवघर: विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पावन सावन मास एवं श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल स्टील फ्रेम के पंडाल लगाए जा रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों ओर लोहे के ढांचे खड़े कर दिए गए हैं और मजदूर युद्धस्तर पर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

हर वर्ष लाखों की संख्या में देश-विदेश से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को धूप, बारिश और भीड़ से राहत देने के उद्देश्य से इन पंडालों का निर्माण कराया जाता है। साथ ही प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

सावन शुरू होने से पहले पूरी बाबा नगरी भगवामय रंग में रंगने लगी है। प्रशासन और विभिन्न विभागों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने देवघर पहुंचते हैं।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More