भाजपा राज में दलितों पर हमले बढ़े हैं: विनोद सिंह

आसिफ
सरिया(गिरीडीह): प्रखंड के सरिया उत्तरी पंचायत के सरिया टोला में भाकपा माले की एक बैठक आइसा नेता कुश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जबकि संचालन इनौस नेता जिम्मी चौरसिया ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक सह माले के केंद्रीय कमिटी के सदस्य विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा राज में दलितों पर हमले बढ़े हैं। गुजरात से लेकर महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार की घटनाएँ इसके उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि गाँव-टोले में मौजूद समस्याओं के निजात के लिए युवा आगे आएं। आज केंद्र और राज्य की सरकार जनविरोधी नीतियों को आगे बढ़ा रही है चाहे वो भूमि लूट, संशोधित बिल हो चाहे स्थानीयता का मामला हो या फिर मनरेगा झारखंड में दिए जाने का मसला हो। ऐसे कई मामले हैं जिसमे सरकार का जनविरोधी चेहरा सामने आया है।
इसे भी पढ़ें:
लाभुकों को नजरअंदाज किया गया: अनूप पाण्डेय


