अमेरिका के टैरिफ में कमी से भारत को बड़ा लाभ: संत कुमार घोष

साहिबगंज : हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) में कमी भारत के लिए एक बड़ी राहत है। इससे भारत के किसानों, छोटे उद्योगों और निर्यातकों को सीधा फायदा मिलेगा। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले कई भारतीय सामानों पर ज्यादा टैरिफ देना पड़ता था, जिससे लागत बढ़ जाती थी और प्रतिस्पर्धा कमजोर होती थी, लेकिन अब टैरिफ कम होने से भारतीय उत्पाद अमेरिका में सस्ते और ज्यादा बिकाऊ होंगे।
संत कुमार घोष ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति और मजबूत नेतृत्व की सराहना की। संत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार प्रयासों और भारत की बढ़ती वैश्विक साख के कारण ही आज भारत की बात दुनिया सुन रही है।
पहले जहां टैरिफ ज्यादा होने से निर्यात में दिक्कत आती थी, अब टैरिफ कम होने से कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी। इससे रोजगार बढ़ेगा, उद्योग मजबूत होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। संत कुमार ने आगे कहा कि यह फैसला दिखाता है कि मजबूत नेतृत्व और सही नीति से देश को कितना फायदा हो सकता है। आने वाले समय में भारत वैश्विक व्यापार में और मजबूत होकर उभरेगा।


