ठन गई जिद, ओडीएफ होकर रहेगी जिले के सभी पंचायत

सरिया (गिरिडीह): इन दिनों गिरीडीह जिले के सभी प्रखंडों के तमाम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान के तहत शुक्रवार को सरिया प्रखंड के परसिया पंचायत के फदलोहिया गाँव में ग्रामीणों के बीच एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरिया अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश लिंडा ने किया। अभियान के तहत खुले में शौच से होने वाले दूष्प्रभाव को ग्रामीणों को बताया गया। कहा गया कि खुले में शौच से कई संक्रामक बीमारियां पैदा हो जाती हैं।जिससे लोग अस्वस्थ हो जाते हैं। वहीं अर्थाभाव के कारण असामयिक काल कल्वित हो जाते हैं। इसे देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने की ठान ली है।
पप्पू पाण्डेय

