कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस चलायेगी हस्ताक्षर अभियान

रांची : कृषि कानून (Agricultural law) के विरोध में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों को समर्थन में कांग्रेस और अन्य दल मैदान में हैं. इसी तहत कृषि कानून के विरोध में रांची संसदीय क्षेत्र (Ranchi Parliamentary constituency) के कांके विधानसभा में कांग्रेस की खेल कमिटी द्वारा रैली का आयोजन किया गया.

इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किसान बिल का विरोध (Opposition to farmers bill) किया. रैली कांके चौक से होकर कांके प्रखंड और अंचल कार्यालय पहुंचा. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी खेल विभाग (Congress Committee Sports Department)  के महासचिव नीरज भोक्ता ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया किसान विरोधी बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान (Signature campaign) चलाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपी जायेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More