Adivasi Mahotsav 2026: समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों तैयारियां: वंदना दादेल

रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मंच निर्माण, स्टॉल, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


