बगोदर: सड़क दुर्घटना में दंपति घायल
बगोदर: स्थानीय थाना अंतर्गत जीटी रोड पेटियाटांड के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों का प्राथमिक इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया। पति कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है, जबकि पत्नी को मामूली चोट लगी है। बाइक पर सवार होकर ये अटका से बेको स्थित सोना पहाड़ी मंदिर जा रहे थे। इसी क्रम में एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
[URIS id=9499]

