दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत

बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड दोदलों शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में शनिवार को दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोपहर दो बजे घटित इस घटना के बाबत बताया जाता है कि दोदलों शिव मंदिर केे पास एक स्विफ्ट डिजायर कार जो बगोदर की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क को पार करने के क्रम में बगोदरडीह निवासी प्रकाश साव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (10) चपेट में आ गयी। वहीं स्विफ्ट डिजायर कार सामने एक खंभे से जा टकराई, इसी में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची का दोदलों में नानी घर है व वह बगोदरडीह की रहनेवाली है। इस दुर्घटना में वाहन सवार सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए इन्हें रिम्स रेफर किया गया है। कार में सवार घायल भततू मंडल व महिला कुसुम देवी बिरनी थाना अंतर्गत भरकटठा के बरायं गांव निवासी हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More