90000 बच्चों को बाल मजदूरी व शोषण से मुक्त करवाया गया

रांची: ‘कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फ़ॉर नेशन संस्था के द्वारा 90000 बच्चों को बाल मजदूरी व शोषण से मुक्त करवाया गया है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा का अधिकार मिले और जो बच्चे ट्रैफिकिंग का शिकार हो रहे हैं उसे रोकने की पहल की जाए।’

उक्त बातें प्रतिज्ञा संस्था के संस्थापक अजय कुमार ‘बाल दुर्व्यवहार मुक्त भारत’ विषय की परिचर्चा में कही। यह परिचर्चा कचहरी स्थित विकास भवन में संस्था द्वारा आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयुक्त, कचहरी थाना डीएसपी, हाई कोर्ट के अधिवक्ता, समाजसेवी सहित कई लोग शामिल थे। यह संस्था ‘कैलाश सत्यार्थी – चिल्ड्रन फ़ॉर नेशन’ के तहत झारखंड में कार्यरत हैं। प्रतिज्ञा संस्था बच्चों के लिए गुणवत्ता शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने और बाल दुर्व्यवहार रोकने की दिशा में काम करती है।

आज के इस परिचर्चा में बाल दुर्व्यवहार, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल शोषण जैसे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। वहीँ सीडब्लूयूसी की सदस्य तनुश्री सरकार ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर झारखंड की स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों के सीधे होने के कारण सरकारी योजनाएं गावों तक नहीं पहुँच पाती। जिस कारण से लोग आर्थिक सम्पन्नता में पिछड़ जाते हैं, जिस कारण बच्चे आसानी से मानव तस्करों के शिकार बन जाते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार, प्रशासन और जनता को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More