कोडरमा: रविवार की सुबह करीबन आठ बजे कोडरमा घाटी में एक कार व ट्रक के बीच सीधी टक्कर होने से 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। इनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार पर सवार लोग बरही से बिहार शरीफ जा रहे थे व घाटी में प्रवेश करने के बाद जैसे ही 4 किमी आगे बढ़े तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।
पुलिस के सहयोग से तत्तकाल घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। घायलों में नालंदा, बिहार के दीपनगर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव के 21 वर्षीय रामू यादव पिता अशोक यादव, 21 वर्षीय रॉकी यादव, 10 वर्षीय छोटू यादव पिता बसंत यादव, 17 वर्षीय अमित राज पिता सुनील प्रसाद, 20 वर्षीय कुणाल रंजन पिता मनोरंजन कुमार सिंह, 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार पिता उमेश प्रसाद, 16 वर्षीय विशाल कुमार पिता चंद्र राम, 19 वर्षीय अजय कुमार पिता अनिल प्रसाद व 22 वर्षीय बंटी कुमार के नाम शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।