सड़क हादसे में 9 लोग जख्मी

जामताड़ा: कुंडहित थाना क्षेत्र के बरमसिया मोड़ के पास घुमावदार सड़क पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क के बगल में खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अन्य मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। वे स्कॉर्पियो से गोड्‌डा जा रहे थे।
[URIS id=9499]
दरअसल, सड़क किनारे गैलन में रखे पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए एक ऑटो, तीन बाइक और एक स्कूटी मौके पर खड़ी थी। असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑटो से टकरा गई। इसके बाद पास में खड़े बाइक और स्कूटी सवारों को धक्का मारा। इस हादसे में 9 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More