विधायक द्वारा कुसनोपुर में 63 केवीए ट्रांसफर्मर का उद्घाटन

बंदगांव: मंगलवार को विधायक शशिभूषण सामड ने लंडूपोदा पंचायत के कुसनोपूर गांव में 63 केवीए ट्रांसफर्मर का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कई माह से यहॉ ट्रांसफर्मर खराब रहने के कारण लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही थी। ट्रांसफर्मर लग जाने से बिजली की समस्या कम हो जाने का वादा भी किया।
वहीं ग्रामीणों ने पेयजल, विधवा पेंशन अथवा वृधा पेंशन आदी समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही लंडूपोदा में निर्माणाधीन बिजली ग्रिड को चालु कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों से पावर सब स्टेशन का कार्य अधूरा है। जिस कारण लगातार गांव में बिजली की समस्या बनी रहती है। दिन भर में मात्र चार पांच घंटे ही बिजली मिल पाती है। रातों को बिजली न रहने से गांव के उपभोक्ता परेशान रहते है।
[URIS id=9499]


